my care2
make a difference

causes & news

news network

socially conscious news and video shared and rated by the community

Hate Speech CDs: Forensic Reports Confirm Varun Gandhi's Voice - Naresh Kadyan


Offbeat  (tags: ethics, government, performance, police, crime )

Social
- 271 days ago - indymedia.org
Varun Feroze Gandhi - poster boy of BJP responsible for their defeat with hate speeches, where as he achieved his goal giving defeat to rest of many other BJP candidates. Now BJP have to rethink on his membership as his voice proved in hate materials....
Comments

Kadyan Naresh (1129)
Sunday June 21, 2009, 6:08 pm
नई दिल्ली।। बीजेपी नेता वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषणों की फरेंसिक जांच में विरोधाभासी नतीजे सामने आए हैं। चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल साइंटिफिक फरेंसिक लैब (सीएफएसएल) के एक अधिकारी का कहना है कि लैब को जो सीडी मिली, उसमें आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके विपरीत, हैदराबाद की फरेंसिक लैब का दावा है कि सीडी में आवाज वरुण की ही है और उससे कोई छेड़खानी नहीं की गई थी।
चंडीगढ़ लैब के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमें वरुण के भाषण की ओरिजिनल सीडी नहीं दी गई थी। वह एडिट की गई सीडी थी, जिसमें अलग-अलग क्लिपिंग्स को एकसाथ जोड़ा गया था। हमें सीडी, विडियो कैसेट और माइक्रोचिप के जरिए वॉइस सैंपल मिले थे। हमारी ड्यूटी इन टैपों की जांच करना था। हमने यही किया और अपनी रिपोर्ट दे दी। हालांकि हमें डर है कि किसी व्यक्ति ने ओरिजिनल टेपों के साथ छेड़छाड़ की होगी। सीडी में मार्च के अलग-अलग तीन दिनों में दिए गए तीन भाषणों का रिकॉर्ड है। हालांकि सीएफएसएल के डायरेक्टर आर.एस. वर्मा ने यह तो कहा कि हमने टेपों की जांच के बाद डिटेल्ड रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पुलिस को भेज दी है, लेकिन यह नहीं बताया कि रिपोर्ट में नतीजा क्या निकला।

चार्जशीट जल्द : उधर, वरुण के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मणिराम राव ने बताया कि हैदराबाद की फरेंसिक साइंस लैब ने पुष्टि की है कि सीडी में वरुण की ही आवाज है और उससे कोई छेड़खानी नहीं की गई है। पीलीभीत के डीएम अजय चौहान ने भी कहा कि वरुण की आवाज की पुष्टि होने की जानकारी मुझे है, पर इस बारे में रिपोर्ट अभी मुझे नहीं मिली है। दियोरिया थाने के इंचार्ज राव ने सीडी के बारे में अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इसके बाद वरुण के खिलाफ मामले में चार्जशीट दायर करने का रास्ता भी साफ हो गया है। रिपोर्ट आने के बाद अब यूपी की मायावती सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर वरुण के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

ऐसे हुआ बवाल : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 7 मार्च व 8 मार्च को पीलीभीत से बीजेपी कैंडिडेट 29 वर्षीय वरुण गांधी ने बमखेड़ा और देशनगर में जनसभाओं में कथित भड़काऊ भाषण दिए थे। इस बयान पर तत्कालीन डीएम ने वरुण के खिलाफ माहौल खराब करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इन सभाओं की विडियो रिकॉर्डिंग कर सीडी बनाई गई थी, जिसमें वरुण को भड़काऊ भाषण देते हुए दिखाया गया था। वरुण ने सीडी को फजीर् करार देते हुए कहा था कि यह मेरी आवाज नहीं है। इसी के बाद जिला प्रशासन ने वह सीडी जांच के लिए हैदराबाद लैब भेजी थी।

इस सिलसिले में 28 मार्च को वरुण ने सीजेएम की अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद पीलीभीत में हिंसा भड़क उठी थी और जिला कारागार पर लोगों ने पथराव भी किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने वरुण पर एनएसए लगा दिया। इसके कारण उन्हें करीब 20 दिन एटा जेल में रहना पड़ा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने एनएसए के तहत लगाए गए आरोप खारिज कर दिए थे।

कोर्ट में साबित करेंगे टेप से छेड़छाड़ हुई : मेनका
नई दिल्ली : वरुण गांधी की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने हैदराबाद लैब की रिपोर्ट को एक पक्षीय बताते हुए कहा कि हम अदालत में साबित करेंगे कि टेप से छेड़छाड़ की गई है। शब्दों को बदल दिया गया है। बीजेपी महासचिव विनय कटियार ने भी मेनका का समर्थन करते हुए कहा कि अगर पुलिस के पास ओरिजिनल सीडी है तो उसे सामने लाना चाहिए। इस बीच, एनसीपी ने चुनाव आयोग से वरुण का चुनाव रद्द करने की मांग की है। एनसीपी महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि हम चुनाव आयोग से वरुण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
 
Or, log in with your
Facebook account:
Please add your comment: (plain text only please. Allowable HTML: <a>)
20
20 log in or sign up to start earning Butterfly Credits today!


Track Comments: Notify me with a personal message when other people comment on this story


Loading Noted By...Please Wait

 

butterfly credits on the news network

  • 3 credits for vetting a newly submitted story
  • 2 credits for vetting any other story
  • 20 credits for leaving a comment
learn more

Most Active Today in Offbeat

Social Service

Social S.
Social's contributions:
Stories noted recently: 9
Stories submitted: 38
Front Page stories: 18




 
Content and comments expressed here are the opinions of Care2 users and not necessarily that of Care2.com or its affiliates.
Copyright © 2010 Care2.com, inc. and its licensors. All rights reserved